मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दो बाइको में हुई आपस मे हुई भिड़त, एक बाइक सवार की हुई मौत
थाना पाकबड़ा इलाके के विल्सोनिया स्कूल के पास तेज रफ़्तार होने के चलते, दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़त हो गई, एक बाइक पर सवार सुलेमान नाम के युवक की हादसे मे घायल होकर मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में बताया मृतक सुलेमान दिल्ली के सरोजनी नगर का रहने वाला था, वह मुरादाबाद में बीते कुछ माह से काम कर रहा था।