चक्रधरपुर की पोर्टर खोली शिव मंदिर के समीप एक महिला ने शनिवार रात लगभग नौ बजे एक शिशु को जन्म दिया। वहीं महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद पास के झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं जब स्थानीय लोगों की नजर जब शिशु पर पड़ी तो इसके बाद उसे झाड़ियों से उठाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने महिला व शिशु को अनुमंडल अस्पताल भेजने में जुट गए।