भोगनीपुर: प्राथमिक विद्यालय गुरुगांव में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन, शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया
विकासखंड मलासा के प्राथमिक विद्यालय गुरुगांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ आनंद भूषण ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कारो के महत्व पर जोर दिया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।