हसनपुरा: कन्हौली गाँव में मारपीट मामले में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उक्त सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर करवाया गया। मामला पूर्व का विवाद से जुड़ा हुआ है। वही इस मामले में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव के पत्नी शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।