पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लाभुकों को कीड़ा लगी और एक्सपायरी डेट की चना दाल वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला चाईबासा के मिशनहाता तथा चक्रधरपुर के तंबाकू पट्टी रोड स्थित राशन दुकानों से उजागर हुआ है, जिससे लाभुकों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, लाभुकों ने जब चना दाल के पैकेट खोले तो उसमें घुन लगे मिले।