पलिया: रामनगर कला गांव के किशोर को चारा लेने गए समय बाघ ने बनाया निवाला, परिजनों में मचा कोहराम
आज मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता शेषपाल ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका पुत्र संदीप कुमार निवासी गांव रामनगर कला कोतवाली क्षेत्र भीरा का निवासी था। जो बीते दिवस अपने खेत में चारा लेने गया था। जहां बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।