परसिया: 7 करोड खर्च फिर भी नहीं बदले हालात
पिपरिया रोड अंडर ब्रिज के नीचे भरा पानी
सात करोड के भारी भरकम खर्च के बाद रेलवे ने पिपरिया रोड के अंडर ब्रिज का नव निर्माण किया है। इस बाक्स पुल के नीचे बारिश में कुछ नहीं बदला। हमेशा की तरह पुल के नीचे पानी भर गया। सात करोड के खर्च के बाद शनिवार को पांच बजे जब लोग इस पुल के नीचे भरे पानी से गुजरे तो रेलवे के आईओडब्ल्यु विभाग की कार्यप्रणाली पर हंसते हुए निकले।