छीपाबड़ोद: कल्याणपुरा गांव में कृषि कार्य करते समय किसान की हुई मौत
छीपाबड़ोद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलावदा आली के कल्याणपुरा में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत पर कृषि कार्य कर रहे एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीण क्षेत्र और पीड़ित परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्याणपुरा निवासी किसान भीमराज मीणा अपने खेत पर रोजाना की तरह कृष