समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौज वार्ड 6 मोहल्ला में रहने वाले दो भाइयों को 10 दिन के अंदर जाम से मारने की धमकी मिली है। रविवार की रात एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी दो राउंड फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी का पर्चा फेंका। पर्चा में बैजनाथ राम के बेटे संतोष कुमार और प्रकाश कुमार की फोटो लगाई गई है और उसे क्रॉस किया गया है।