स्वार: बिजारखाता खोद शरीफ के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी की जगह कुत्ता बंद करने का वीडियो हुआ वायरल
Suar, Rampur | Jun 2, 2026 रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र स्थित बिजारखाता-खोद शरीफ जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बकरी की जगह कुत्ता बंद किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।