दरभंगा सहित पूरे बिहार में गरीबों के आशियानों और रोज़ी–रोटी के साधनों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा (माले) ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत जिला प्रशासन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाकपा (माले) जिला कमिटी, खेग्रामस तथा बिहार राज्य व्यवसायिक महासंघ के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया।