बगोदर: औंरा पंचायत सचिवालय में शिकायत जन समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत सचिवालय में बुधवार को पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की शिकायतो का त्वरित व प्रभावी निराकरण के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे चार बजे तक चला।वही इस दौरान बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम,इन्सपैक्टर ज्ञान रंजन सिंह, सीओ मुरारी नायक, एसआई अंजन कुमार समेत पूर्व मुखिया महेश महतो शामिल थे।