बगोदर: हेसला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, हेसला की टीम बनी विजेता
बगोदर प्रखंड के हेसला में स्व प्रकाश यादव मेमोरियल क्लब कपसा मोड के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।जिसका फाइनल मुकबला गुरुवार को हेसला बनाम सिरय के बीच खेला गया।जिसमें सिरय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ऑवर में 97 रन बनाये।वही जवाबी पारी खेलने उतरी हेसला टीम नें तीन विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य को हासिल कर लिया।