बगोदर: बगोदर में सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई
बगोदर स्थित उप डाकघर परिसर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से सेवानिवृत्त जरमुन्ने के डाक सेवक डेगलाल महतो को विदाई दी गई।यह कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चला।वही सेवानिवृत्त कर्मी को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं शॉल सहित अन्य सामान देकर उन्हें सम्मानित किया गया।