विदिशा नगर: विदिशा पहुंचा नायब तहसीलदार का परिवार, कांग्रेस ने प्रशासन को माना जिम्मेदार, SIT जांच की मांग की
मंगलवार दोपहर को विदिशा तहसील की नायब तहसीलदार कविता की अपने आवासीय परिसर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में इंदौर से उनके परिजन मंगलवार शाम को विदिशा पहुंचे उनके पिता ओमप्रकाश के बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने प्रशासन को आडे हाथों लेते हुए कविता की मौत के लिए प्रशासन और एसआईआर सर्वे को जिम्मेदार ठहराया।