पश्चिमी जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है, वह दिल्ली के मादीपुर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। यह अपराधी बिजली चोरी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर जिले में भगोड़े अपराधियों को पकड़ने का विशेष अभियान चल रहा है।