जमुनहा: गनेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की हुई मौत
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर रात लगभग 1:00 बजे शिकारी चौड़ा के मजरा गनेशपुर गाँव निवासी छोटू वर्मा पुत्र बेचेलाल के घर में मल्हीपुर खुर्द गांव निवासी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है।