सुसनेर: माणा टोल प्लाजा पर खूनी संघर्ष: टोल के पैसों के विवाद में चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
माणा टोल प्लाजा पर टोल के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया। टोलकर्मी ने अपने भाई के साथ मिलकर गोवर्धनपुरा निवासी वाहन चालक धर्मराज गुर्जर पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घायल चालक की शिकायत पर आज रविवार शाम 4 बजे सुसनेर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया