पालीगंज: इमामगंज गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवती हुई घायल
पालीगंज के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवती का इलाज चल रहा है। वही घटना के बाद स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। घायल अरवल की रहने वाली श्रुति कुमारी बताई जा रही है।