पालीगंज: बैरियाडीह गांव से बाजार के लिए निकली एक बच्ची हुई लापता, परिजनों ने कराया थाने में शिकायत दर्ज
Paliganj, Patna | Jun 29, 2024 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव से बाजार के लिए निकली एक बच्ची लापता हो गई। जहां परिवार वालों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं भी बच्ची का अता-पता नहीं चल सका है। जिसके बाद परिजनों ने थाना में पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर गुहार लगाई है। बच्ची की पहचान बैरियाडीह गांव के रहने वाले रामबाबू बिंद की 11 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी बताई जा रही है।