पालीगंज: सरसी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 28, 2024 पालीगंज क्षेत्र के सरसी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्चे का उपचार चल रहा है। घायल बच्चों के बारे में लोगों ने बताया कि बच्चा सड़क को पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में रहे बाइक में उसे टक्कर मार दी। घायल बच्चा सत्य प्रकाश बताया जा रहा है।