नानपारा: मटेरा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
के मटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल घर जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मटेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।