मेदिनीनगर (डालटनगंज): डीसी व एसपी ने किया पोखराहा इंटरसेक्शन का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा के लिए दिए अहम निर्देश
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के साथ पोखराहा खुर्द स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-39 और पांकी–मेदिनीनगर मार्ग के संगम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समग्र कार्ययोजना लागू करने की बात कही। उपायुक्त ने एनएचएआई को दुर्घटना स