बेलहर: तिलकपुर गांव में घरेलू विवाद में पुत्र और पुत्रबधु ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Jan 31, 2024 थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में आज घरेलू विवाद में पुत्र और पुत्रबधू ने अयोध्या पंडित की पत्नी लता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इस संबंध में लता देवी ने थाना में आवेदन देकर पुत्र मुकेश कुमार और पुत्रबाधु प्रीति देवी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाई है। पुलिस कर रही जांच।