बेगूसराय: बेगूसराय में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लोकसभा चुनाव का होगा नामांकन, लगाए जा रहे 16 सीसीटीवी कैमरे
बेगूसराय में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक समाहरणालय परिसर में नामांकन की प्रक्रिया होगी. नामांकन की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके इसको लेकर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी शहर डीएम रोशन कुशवाहा ने दी.