बेगूसराय: सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन की अध्य्क्षता में बैठक सह कार्यशाला आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिले के चिन्हित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को विकसित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार आमलोगों को सुविधा मुहैया कराने का काम कर रही है.