जबलपुर: स्पा कर्मचारी का अपहरण कर 'तालिबानी' बर्बरता; होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार,अन्य दो की तलाश
जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्पा कर्मचारी सतेंद्र ठाकुर को बंधक बनाकर न केवल बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की गई। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि पीड़ित के साथ की गई इस अमानवीय हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।