हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में लगेगा एक मेगा लोक अदालत,न्याय सदन भवन में बैठक कर दी गई जानकारी
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा के देखरेख में हज़ारीबाग़ में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन 8 जून को किया जाएगा। इस बाबत सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन भवन में सोमवार को एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज ने की।