हज़ारीबाग: हत्या के आरोप में पुलिस ने एक को भेजा जेल
सदर थाना क्षेत्र के उनका बगीचा स्थित कुएं से संजय सिन्हा का शव मिला। उनकी पत्नी जया सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उनके तीनों भाई सुधीर कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा और अंजन कुमार सिन्हा को आरोपी बनाया है। पत्नी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी सुधीर कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।