खरगोन जिले के कसरावद तहसील के बड़गांव से किसानों को परेशान करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने एक-दो नहीं बल्कि 9 सिंचाई मोटर पंप चोरी कर लिए हैं। इस घटना के बाद किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और खड़ी फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।