श्योपुर। जिले के कराहल ब्लॉक के तहसील कार्यालय में आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम बीएस श्रीवास्तव को सौंपा हैं जिसमें मांग की गई कि बेमौसम बारिश से किसानो की बर्बाद फसलो का उचित मुआवजा दिया जाये, बिजली बिल, केसीसी ऋण माफ किया जाये।