रावतभाटा: आंधी में गिरा नीम का पेड़ बना आफत, रावतभाटा में स्टेट हाईवे 9A पर घंटों जाम से थमी रफ्तार, बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
विजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कि रावतभाटा-रामगंजमंडी मार्ग पर स्थित स्टेट हाईवे 9A पर बीती रात आई तेज आंधी के कारण एक नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दीपुरा मार्ग पर रात से ही पेड़ गिरा होने के बावजूद सुबह तक उसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।