तिर्वा: राजपुर गांव में फर्जी लूट की सूचना देकर युवक ने पुलिस को एक घंटे तक दौड़ाया
Tirwa, Kannauj | Mar 31, 2026 राजपुर गांव में एक युवक द्वारा पुलिस को फर्जी सूचना देने का मामला सामने आया है। युवक ने ₹200 के लेनदेन के विवाद को लेकर डायल 112 पर एक लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बताए गए स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक लगातार घटना स्थल बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, जिससे करीब एक घंटे तक पुलिस इधर-उधर भटकती रही। म