गिरिडीह: बरगंडा में राहगीरों के लिए अस्थायी प्याऊ शुरू, शीतल जल व शर्बत की नि:शुल्क व्यवस्था
कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स व आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में बरगंडा में शनिवार को 10 बजे एक अस्थायी प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन व आरसीएम के टेक्निकल एडवाइजर पवन केड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सैकड़ो राहगीरों के बीच शीतल जल, सत्तू का शर्बत, मैंगो शर्बत और गुड़-चना का वितरण किया गया।