बदायूं: करुआपुल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने - सामने की भीषण भिडंत हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार थाना उझानी क्षेत्र के हरहरपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र रामौतार की मौत हो गई जबकि 35 वर्षीय अजब सिंह पुत्र चुन्नीलाल घायल हो गया । वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।