मथुरा वृंदावन में नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा संचालन की नवीन व्यवस्था लागू करने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी शुक्रवार को वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक से मिले। उन्होंने वृंदावन में बनाए गए 6 रूट और ई-रिक्शा के स्टैंड की व्यवस्थाओं के बारे में बात की, जिसका उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला