पीरो: मलौर गाँव के सिक्योरिटी गार्ड की बेटी अंशिका कुमारी ने रचा इतिहास, बनी जिले की टॉपर
Piro, Bhojpur | Mar 24, 2026 सीमित संसाधनों और साधारण परिवार की पृष्ठभूमि के बावजूद अटूट मेहनत और मजबूत इरादों के बल पर अंशिका कुमारी ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में जिला टॉप कर एक नई मिसाल कायम कर दी है। प्रखंड के मलौर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय की इस होनहार छात्रा ने 465 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में परचम लहराया है।