सम्राट अशोक सेवा संस्थान एवं इन्नमा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सोनी ब्लड सेंटर राजगढ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर महान समाज सुधारक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।वही रक्तदाताओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया।