बांसवाड़ा: शताब्दी चौराहे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, एमजी अस्पताल से निजी अस्पताल किया गया रेफर
कोतवाली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल दिगपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान विठल पुत्र मानेंग के रूप में हुई है,जो सागडोद का निवासी है।दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।वहां मौजूद सजग नागरिकों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी मगर मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल विठल का उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर।