महाराजगंज: जनई ग्राम में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ धारा डेयरी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ
1 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रामीणों के साथ श्रेष्ठ धारा डेयरी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक कर किसानों को जागरूक किया गया।पशुओं की देखभाल एवं उन्हें बीमारियों से बचने के उपाय,साफ सफाई के साथ-साथ पीने का स्वच्छ पानी देने के उपाय तथा जागरूकता का संदेश दिया गया।दुग्ध उत्पादन से आय मे मुनाफा अधिक हो सकता है।