पलिया: भीरा ईदगाह में सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
लखीमपुर खीरी। भीरा क्षेत्र स्थित ईदगाह में आज गुरुवार को सुबह 10 बजे ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद।