नीलगंगा थाना क्षेत्र की कंचन विहार कॉलोनी में 10वीं कक्षा के छात्र ने फाँसी लगा ली। मृतक टोंकखुर्द से यहाँ आकर अपने रिश्तेदार के पास रह रहा था। पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि टोंकखुर्द के समीप लसुड़िया निवासी यश पिता दिलीप पाटीदार उम्र 15 साल प्रायवेट स्कूल में पढ़ता था और 10वीं कक्षा का छात्र था।