दो हाईवा में भिड़ंत, एक चालक घायल, वाहन जलकर खाक थाना गिद्दी क्षेत्र के नयामोड़ गिद्दी 'सी' मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दो हाईवा की आमने-सामने की टक्कर के बाद हृदयविदारक दृश्य सामने आया। हादसे में दोनों वाहनों में प्रचंड आग लग गई, जिससे दोनों ट्रक जलकर राख हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिद्दी सी की ओर से एक हाईवा नयामोड़ की ओर जा रहा था।