Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हलाण-दो पंचायत में नशा निवारण पर लोगों को दिय संदेश अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत हलाण-दो की नशा निवारण अध्यक्षता नशा निवारण समिति के अध्यक्ष श्याम चंद ठाकुर ने और पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सभी वार्ड सदस्य, महिला मंडल एवं युवक मंडल के सदस्यों सहित लगभग 70 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों के उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा नशे की रोकथाम के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिसमे विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते चिट्टे के प्रभाव को रोकने के लिए कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नशा निवारण पर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज और पुलिस की संयुक्त भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना योगदान देने तथा नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी ली।

Kullu, Kullu | Jun 27, 2026
जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हलाण-दो पंचायत में नशा निवारण पर लोगों को दिय संदेश अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत हलाण-दो की नशा निवारण अध्यक्षता नशा निवारण समिति के अध्यक्ष श्याम चंद ठाकुर ने और पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सभी वार्ड सदस्य, महिला मंडल एवं युवक मंडल के सदस्यों सहित लगभग 70 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों के उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा नशे की रोकथाम के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिसमे विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते चिट्टे के प्रभाव को रोकने के लिए कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नशा निवारण पर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज और पुलिस की संयुक्त भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना योगदान देने तथा नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी ली। - Kullu News