वाराणसी: लंका पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jan 15, 2026 वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 6.50 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।