एटा: मिरहची पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 लोगों को ग्राम जिन्हैरा व बढौली के बीच सरकारी ट्यूबवेल के पास से किया गिरफ्तार
Etah, Etah | Feb 25, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्तों को 5440 रूपये व 52 ताश के पत्तों के साथ ग्राम जिन्हैरा व बढौली के बीच सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्तर से कार्रवाई की जा रही है।