रमकंडा: कम बारिश को लेकर किसान रहें सतर्क, कम अवधि वाली फसलों को दें प्राथमिकता: सुरजी देवी, प्रमुख
रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सुरजी देवी, उपप्रमुख आरती देवी,बीटीएम पंकज दुबे, पंचायती राज प्रखंड समन्यवक उत्तम कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार व पशुपालन विभाग के जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला में आगामी खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभा