पीलीभीत: चूका सात झाल में बोट सफारी का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इको विकास समिति पुरैना ताल्लुके महाराजपुर द्वारा चूका जलाशय में शुरू की गई बोट सफारी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बोट सफारी शुरू होने से स्थानीय व बाहरी पर्यटकों को सस्ते दामों में बोटिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।