बारा: कांटी गांव के पास तेज रफ्तार का कहर: आर्टिका की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास आज रविवार दोपहर करीब 03:00 के आसपास तेज रफ्तार आर्टिका कार ने ओवरटेक के दौरान किशोर समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 8 वर्षीय मोहम्मद सैफान की मौके पर मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार राम कैलाश (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया। और मामले की जांच में जुटी।