लोहरदगा: मठ मंदिर प्रभारी अयोध्या सिंह के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर जय श्रीराम समिति पदाधिकारीवो ने व्यक्त की संवेदना।
लोहरदगा जय श्रीराम समिति के पदाधिकारीवो एवं सदस्य बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सुरसा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिले और मठ मंदिर प्रभारी अयोध्या सिंह 35 वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की बात कही।